Uncategorized

तहसील मुख्यालय स्थित GSSS होली में मंगलबार को जिला रोजगार कार्यालय की और से करियर गाइडेंस हेतु एक कार्यक्रम का आयोजन किया …

Spread the love

तहसील मुख्यालय स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल होली में मंगलवार को जिला रोजगार कार्यालय की ओर से कैरियर गाईडेंस हेतू एक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें जिलाा रोजगार अधिकारी अरविंद कुमार ने मुख्य रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। जबकि स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य विनोद कुमार भी इस दौरान मौजूद रहे। इस मौके पर जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि पढाई के साथ-साथ अपने भविष्य को लेकर भी आज की युवा पीढी पूरी तरह से गंभीर है। लेकिन कई मर्तबा बच्चों को सही मार्गदर्शन ना मिल पाने के चलते वह अपने भविष्य को लेकर फैसला नहीं कर पाते है। लिहाजा स्कूल स्तर पर ही बच्चों को अपने कैरियर के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ताकि बच्चों की कैरियर काउंसलिंग कर उनका मार्गदर्शन किया जा सकें। कार्यक्रम के दौरान जिला रोजगार अधिकारी अरविंद कुमार और प्लेसमेंट अधिकारी तनु ने बच्चों को विभिन्न क्षेत्रों में कैरियर की संभावनाओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। वहीं कार्यक्रम में मौजूद रहे जलशक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता ने जेई और सहायक अभियंता पदों के बारे में विस्तारपूर्वक बच्चों को बताया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने जिला रोजगार अधिकारी और उनकी पूरी टीम का इस आयोजन के लिए आभार प्रकट किया। उन्हेांने कहा कि बच्चों को समय-समय पर इस तरह का मार्गदर्शन मिलता रहे, तो वह अपने किस क्षेत्र में अपना केरियर बनाना है, इसका आसानी से चुनाव कर सकते है। लिहाजा प्रधानाचार्य ने जिला रोजगार अधिकारी के समक्ष भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम पाठशाला में आयोजित करने का आग्रह किया। कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन पाठशाला के रसायन विज्ञान के प्रवक्त मनीष ठाकुर ने किया।