चंबा से भरमौर के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवा मंगलबार को आरंभ हो गई है …
चंबा से भरमौर के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवा मंगलवार को आरंभ हो गई है। अढाई घंटे की समयावधि में यह बस चंबा से भरमौर पहंुच जाएगी। वैश्विक कोरोना माहामारी के चलते करीब दो वर्षो से अधिक समय से बंद पडी इस बस सेवा को फिर से आरंभ कर दिया है। हांलाकि पूर्व में यह बस सेवा भरमौर से डलहौजी के लिए आरंभ हुई थी। बहरहाल चंबा से भरमौर के लिए बस सेवा आरंभ होने से क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। खबर की पुष्टि हिमाचल पथ परिवहन निगम के चंबा स्थित क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने की है।
जानकारी के अनुसार हिमाचल पथ परिवहन निगम ने दो वर्ष से अधिक समय पहले डलहौजी से भरमौर के लिए बस सेवा आरंभ की थी। लेकिन कोरोना महामारी के दौरान निगम की यह बस सेवा बंद पड गई थी। लिहाजा मंगलवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम ने डलहौजी के बजाय चंबा से भरमौर के लिए सुपर फाॅस्ट बस सेवा शुरू कर दी है। जिसका यात्रियों को लाभ मिलेगा। निगम प्रबंधन की मानें तो अढाई घंटे में यात्री इस बस के जरिए चंबा से भरमौर पहंुच सकेंगे। इस बस सेवा का एक बडा लाभ यह रहेगा कि यह चुनिंदा स्टाॅप पर ही रूकेगी और किसी यात्री को जल्द जिला मुख्यालय या फिर भरमौर पहंुचना हो तो, इस बस सेवा का लाभ उन्हें मिल सकेगा। निगम प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार सुपर फाॅस्ट बस सेवा जिला मुख्यालय चंबा स्थित बस अडडे से सुबह नौ बजे भरमौर की ओर रवाना होगी और साढे ग्यारह से पौने बारह बजे के बीच यह उपमंडल मुख्यालय पहंुचेगी। जबकि उपमंडल मुख्यालय भरमौर से यह बस दो बजे जिला मुख्यालय चंबा के लिए रवाना होगी। उधर, हिमाचल पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधन शुगल सिंह ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि मंगलवार को चंबा से भरमौर के लिए सुपर फाॅस्ट बस सेवा शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि निगम प्रबंधन की इस बस सेवा का लाभ यात्रियों को मिलेगा।
