चौरासी मंदिर परिसर में सफाई करने के बाद क्या कुछ बोले भरमौर के विधायक डॉक्टर जनक राज सुनिए …..
भरमौर पांगी के विधायक डॉक्टर जनक राज ने वीरवार को चौरासी परिसर भरमौर और मुख्य बाजार भरमौर में सफाई अभियान चलाया महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर यह अभियान चलाया गया जिसके बाद प्रैस कान्फ्रेस के माध्यम से उन्होंने बताया कि भरमौर भगवान शिव की नगरी है और यहां शिव के अलावा दूसरे कई देवी देवताओं के मन्दिर है जिनकी पूजा सदियों से हो रही है उन्होंने बताया कि सफाई के दौरान उन्हें कुछ ऐसी आपत्तिजनक वस्तुएं चौरासी परिसर के आस पास मिली है जोकि ऐसी पवित्र जगह पर नही होनी चाहिए उन्होंने कहा कि कई नशे के इंजेक्शन और दूसरी आपत्तिजनक वस्तुओं का मिलना हमारे लिए शर्म की बात है उन्होंने कहा की यह हम सब का उत्तरदायित्व है कि हम इससे अपने पवित्र स्थानों को सुरक्षित रखें।
