Himachal Pradesh

छात्रवृत्ति घोटाले में सीबीआई ने दर्ज कीं छह नई एफआईआर

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

सीबीआई ने हिमाचल प्रदेश के 181 करोड़ रुपए के छात्रवृत्ति घोटाले में विस्तृत आरोपपत्र दाखिल करने के बाद अब इस मामले में छह नई एफआईआर दर्ज की हैं। सीबीआई छात्रवृत्ति घोटाले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के विभिन्न प्रावधानों के तहत अज्ञात सरकारी अधिकारियों सहित अन्य आरोपियों पर छह नई एफआईआर दर्ज की हैं। ये एफआईआर शिमला में सीबीआई के क्षेत्रीय मुख्यालय में दर्ज की हैं।
इसके साथ ही सीबीआई की छह टीमों ने छह स्थानों पर छापेमारी की है। सीबीआई की टीमों ने हिमाचल प्रदेश में दो जगहों पर, पंजाब में तीन और चंडीगढ़ में एक जगह छापेमारी करके संपत्ति से जुड़े रिकार्ड सहित कई आपत्तिजनक दस्तावेज कब्जे में लिए हैं।