पुलिस ने चिट्टे के साथ दुकानदार युवक को किया गिरफ्तार…
नेक सिंह ठाकुर (ट्राइबल टूडे न्यूज)चंबा।
जिला चंबा में चिट्टे के साथ चरस से जुड़ी कोई न कोई घटना हर रोज देखने को मिल ही जाती है। इन अवैध धंधों से जुड़े कारोबारियों की बात करे तो अब इन लोगों के हौंसले इतने बुलंद हो चुके है कि दुकानदारी की आड में अपनी ही दुकान के भीतर यह लोग चिट्टे का कारोबार खुलकर कर रहे है। ऐसा ही एक मामला मुख्यालय से सटे भड़िया गांव में देखने को मिला। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को उक्त इस व्यक्ति की जानकारी मिली कि अरविंद कुमार नामक व्यक्ति अपनी दुकान में चिट्टे बेचता है। बताते चले कि सुल्तानपुर पुलिस चौकी अपनी गस्त के दौरान चंबा जोत मार्ग पर थी तो उसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि अरविंद कुमार
अपनी दुकानदारी की आड में चिट्टे को बेचता है। इस दरमियान पुलिस ने गांव भड़िया नामक स्थान पर उक्त व्यक्ति की दुकान पर दस्तक दी तो उस युवक के पास से 27.94, ग्राम चिटा तथा 2,लाख 29,हजार रुपयों की नगद राशि भी बरामद कर गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने नारकोटिक्स एक्ट के तह मुकदमा दर्ज कर उसको हिरासत में लिया है। आज उक्त अरविंद कुमार को जिला अदालत में पेश किया जाएगा।
