Himachal PradeshShimla

शिमला के डोडराक्वार में साढ़े पांच किलो चरस पकड़ी

Spread the love

संदीप भारद्वाज ट्राइबल टुडे

पुलिस की स्पेशल टीम ने गश्त के दौरान पाई बड़ी सफलता, नशे संग दो गिरफ्तार किए
उत्तराखंड के हैं दोनों आरोपी पूछताछ जारी
डोडरा क्वार में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति से पांच किलो 530 ग्राम चरस पकडऩे में सफलता पाई है, जिसमें पुलिस ने सोहन दास पुत्र धामपुर व राजमोहन पुत्र सुरतु लाल मूरी जिला उत्तरकाशी उत्तराखंड को आरोपी बनाया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने चिडग़ांव में एएसआई हरि राम स्पेशल सेल शिमला जिला शिमला के बयान पर मामला दर्ज किया है।
गत बुधवार को स्पेशल सेल ने गोसांगो पुल के पास जिजेंडी कैंची में गश्त के दौरान उत्तराखंड के दो लोगों से पांच किलो 530 ग्राम चरस बरामद की। वहीं डीएसपी रोहडू रविंद्र नेगी ने मामले की पुष्टि की है।