धर्मशाला में अपने समर्थको सहित सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिले ब्रम्हानंद ठाकुर
विनोद ठाकुर : राजीव गांधी पंचायती राज विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद ठाकुर ने शुक्रवार को धर्मशाला में अपने समर्थकों सहित प्रचार कमेटी प्रमुख सुखविंदर सुक्खू से मुलाकात की इस मौके पर भरमौर से आए सैकड़ों कार्यकर्ता ब्रह्मानंद ठाकुर को अपने कंधो पर उठाकर सभा स्थल की ओर ले गए भरमौर से धर्मशाला पहुंचे इन कार्यकर्ताओं ने ब्रह्मानंद के पक्ष में खूब नारेबाजी की बता दें कि सुखविंदर सुक्खू के बेहद करीबी माने जाने वाले ब्रह्मानंद ठाकुर इस बार भरमौर से कांग्रेस टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे है आपको यह भी बता दें कि इससे पहले भी एक बार ब्रह्मानंद ठाकुर कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके है लेकीन तब उन्हे हार का सामना करना पड़ा था बहरहाल भरमौर से कांग्रेस के टिकट पर अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए शुक्रवार को भरमौर से सैकड़ों कार्यकर्ता धर्मशाला पहुंचे और और उन्होंने सुक्खू का जोरदार स्वागत किया ।
