पुलिस ने ढूंढियारा बंगला के पास एक व्यक्ति से बरामद की 606 ग्राम चरस
पुलिस ने ढूंढियारा बंगला के पास एक व्यक्ति से बरामद की 606 ग्राम चरस
जिला के पुलिस थाना डलहौजी के तहत बुधवार को ए एस आई करतार सिंह की अगुवाई में हैड कांस्टेबल विक्रांत कालिया, एचएचसी मनोहर तथा संजय सहित एसएनसीसी की टीम ने पेट्रोलिंग के समय चरस समेत समेत एक तस्कर को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है जानकारी के अनुसार पुलिस की एसएनसीसी की टीम ने ढूंढियारा बंगला में नाका लगाया हुआ था। इस दौरान एक व्यक्ति जब यहां से गुजरा तो आगे पुलिस की टीम को देखकर घबरा गया। शक के आधार पर जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 606 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस टीम ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी चरस तस्कर की पहचान चुराह क्षेत्र की थल्ली पंचायत के नकोही निवासी 47 वर्षीय हरिओम के रूप में हुई है। इस संदर्भ में पुलिस थाना डलहौजी में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
