Himachal Pradesh

प्रदेश भर में 200 से ज्यादा कर्मचारी-अधिकारी रिटायर

Spread the love

दफतरों में विदाई पार्टियों का दौर
दिवाली-सेवानिवृत्ति एक साथ होने पर दोहरी खुशी का माहौल

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

एक तरफ दीपावली का शुभ अवसर और दूसरी तरफ रिटायरमेंट की खुशी। ऐसे करीब 200 से ज्यादा कर्मचारियों के घरों में दोहरी खुशी आई है। बुधवार को सरकारी महकमों में अधिकारियों व कर्मचारियों को रिटायरमेंट पर विदाई दी गई। सचिवालय में एक ज्वाइंट सेके्रटरी व एक अंडर सेक्रेटरी रिटायर हुए, वहीं बिजली बोर्ड में भी एक एसई स्तर के अधिकारी रिटायर हुए हैं। साथ ही विभिन्न विभागों से कई कर्मचारी दीपावली के मौके पर सरकारी सेवा से निवृत्त होकर अपने घर दोगुना खुशियां लेकर गए हैं।
दफतरों में उनकी विदाई पर सुबह से ही खुशी का माहौल था और वहां पर टी पार्टी करके विदाई दी गई। इसके साथ कई आयोजन वहां किए गए थे। दीपावली के मौके पर रिटायर होने वालों ने अपने घरों में धाम के आयोजन कर रखे हैं और धाम के साथ वह दीपावली की भी खुशियां मना रहे हैं। इस बार आईएएस व एचएएस कैडर में किसी की भी रिटायरमेंट नहीं थी।