Himachal Pradesh

दिवाली की रात आग का तांडव, प्रदेश में 85 अग्निकांड

Spread the love

आग की भेंट चढ़े 18 आशियाने, 41.54 लाख का नुकसान

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे


दिवाली की रात हिमाचल प्रदेश में करीब 85 जगहों पर हुए आग के तांडव ने लोगों को परेशानी में डाले रखा। आग इन घटनाओं में करीब 41 लाख 54 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। हालांकि दमकल विभाग के जवानों की मुस्तैदी ने करीब 24.99 करोड़ की संपत्ति को राख होने से बचा लिया। दिवाली की पूरी रात दमकल कर्मी आग की घटनाओं में बचाव कार्य में जुटे रहे। बताया जा रहा है कि दिवाली की रात अधिकतर जगहों पर पटाखों से आग लगी। जानकारी के अनुसार दिवाली की रात प्रदेश के दस जिलों में पेश आई आग की घटनाओं में 41 लाख 54 हजार 300 रुपए का नुकसान हुआ है। आग से कई जगह मकान, तो कई जगह पर पशुशालाएं जलकर राख हुई हैं।
इसके अलावा कई जगहों पर जंगल में आग लगने की घटनाएं पेश आई हैं। दिवाली की रात 18 घर और पशुशालाएं जल गई, इसके अलावा 30 जगह जंगल में आग लगी है। वहीं 33 अन्य आग की घटनाएं पेश आई हैं। इसके आलावा चार रेस्क्यू कॉल दर्ज की गई हैं। प्रदेश के शिमला जिला में 22 आग की घटना में 72 हजार का नुकसान हुआ है, जिसमें अग्निश्मन विभाग ने 4.99 करोड़ की संपत्ति जलने से बचाई है। किन्नौर जिला में आग की घटना में दो लोग झुलसे हैं। शिमला में 22 जगहों पर आग की घटनाएं पेश आईं, जिसमें दो घरों, जंगल में 17 जगहों पर और तीन अन्य आग की घटनाएं पेश आई। सिरमौर जिला में आग की चार घटनाएं, मंडी जिला में आग की छह घटनाएं, कुल्लू जिला में आग की आठ घटनाएं, बिलासपुर जिला में दो, चंबा जिला में सात, कांगड़ा जिला में 13, हमीरपुर जिला में पांच, सोलन जिला में 11 और ऊना जिला में आग की पांच घटनाएं पेश आई हैं
25 करोड़ की संपत्ति बचाई
ऋअग्निशमन विभाग के मुख्य अग्निशमन अधिकारी संजीव कुमार का कहना है कि दिवाली की रात प्रदेश में 85 जगहों पर आग की घटनाएं पेश आई हैं।