National

चीन झुका, तो पाक-नेपाल दिखाने लगे तेवर

Spread the love

पूर्वी लद्दाख में भारतीय सेना ने चार साल बाद शुरू की पेट्रोलिंग


पूर्वी लद्दाख में चीन के झुकने के बाद भारतीय सेना ने एलएसी पर पेट्रोलिंग शुरू कर दी है। अभी डेमचोक पर निगरानी की जा रही है। देपसांग पर जल्द पेट्रोलिंग शुरू हो जाएगी। भारत और चीन के सैनिकों के बीच मई 2020 में हुई झड़प के बाद से इन क्षेत्रों में गश्त बंद थी। दोनों देशों के बीच राजनयिक और सैन्य स्तर पर वार्ताओं के बाद गश्त व्यवस्था फिर से शुरू करने पर पिछले महीने की 21 तारीख को सहमति बनी थी। सैनिकों के पीछे हटने की प्रक्रिया दीपावली से पहले पूरी हो गई थी। दिवाली के मौके पर पूर्वी लद्दाख में हॉट स्प्रिंग्स, काराकोरम पास, दौलत बेग ओल्डी और चुशुल-मोल्डो में एलएसी पर दोनों देशों के अफसरों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और दीपावली की बधाई दी थी।
नापाक पड़ोसी ने की चिनाब ब्रिज की जासूसी
चीन की खुफिया एजेंसियों
के भी जासूसी में शामिल होने की आशंका
पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। जम्मू-कश्मीर में दहशतगर्दों को भेजने के अलावा पाकिस्तान अब भारत की जासूसी भी करा रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसारचीनी समकक्षों के निर्देश पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी जम्मू-कश्मीर के चिनाब ब्रिज के बारे में जानकारी इक_ा कर रही है, जो रियासी और रामबन जिलों को जोडऩे वाला रेलवे पुल है। दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल चिनाब ब्रिज का हाल ही में ट्रायल शुरू हुआ है और इससे जम्मू-कश्मीर और देश के बाकी हिस्सों के बीच संपर्क बढऩे की उम्मीद है।
सूत्रों के मुताबिक, पुल के बारे में महत्त्वपूर्ण जानकारी पाकिस्तानी और चीनी, दोनों खुफिया एजेंसियों ने एकत्र की है।