आज पंचायत व गाँव कुगती में संयुक्त जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया
विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे
आज दिनांक 6-11-2024 को पंचायत व गाँव कुगती में संयुक्त जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया । इस शिविर में विभिन विभिन विभागों ने अपनी गतिविधियों के बारे में लोगों को अवगत करवाया । संयुक्त शिविर में कृषि विभाग, आत्मा परियोजना, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग, बाल विकास विभाग, तहसील कल्याण विभाग व स्वास्थ्य विभाग ने भाग लिया। यह संयुक्त शिविर अतिरिक्त जिल्ला दंडाधिकारी भरमौर, जिल्ला चंबा के मार्गदर्शन में आयोजित किए जा रहे हैं । ताकि सभी किसान बागवान व अन्य लोग विभागीय योजनाओं के बारे में जागरूक हो सकें । और उनकी समस्यायों का निवारण भी हो सके । कृषि विभाग ने किसानों को मटर का बीज भी वितरित किया । साथ में स्वास्थ्य विभाग ने गाँवसियों का चेकअप करके उनकी बीमारियों का समाधान भी किया और साथ में दवाइयाँ भी वितरित की । अन्य विभाग के अधिकारियों ने भी लोगों की समस्यायों का निवारण किया । इस प्रकार के संयुक्त शिविर लोगों के लिए बहुत ही लाभकारी साबित होंगे ।
