BharmourHimachal Pradesh

पंचायत समिति भरमौर की बैठक में अधिकारियों की गैर मौजूदगी पर नाराजगी, कार्रवाई की मांग

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

पंचायत समिति भरमौर की बैठक में कुछ अधिकारियों की गैर मौजूदगी सदस्यों को खटक गई है। बुधवार को हुई बैठक के दौरान कई अधिकारी बैठक में उपस्थित नहीं हुए। जिस पर सदस्यों ने कडा एतराज करवाया और उन्होंने एकसुर में ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कारवाई करने की मांग कर डाली। लिहाजा बैठक में पहंुचे विधायक डा. जनक राज ने समिति सदस्यों को आश्वस्त किया है कि मामले को उच्चाधिकारियों और विभागीय मंत्री के समक्ष मुददे रखेंगे। बहरहाल अब समिति की बैठक 21 नबंवर को तय की गई है।
बुधवार को भरमौर स्थित मिनी सचिवालय में पंचायत समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष परस राम ने की, जबकि पांगी-भरमौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डा. जनक राज और खंड विकास अधिकारी गोपाल ठाकुर भी इस दौरान मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस दौरान सदस्यों ने बैठक में कई विभागों के अधिकारियों का ना आने का मामला प्रमुखता के साथ उठाया। सदस्यो का कहना था कि अधिकारियों के न आने के कारण जनता से जुडे मामलों पर चर्चा नहीं हो पाती है। वहीं विकास कार्यो को लेकर चर्चा भी नहीं होती। लिहाजा पंचायत समिति की बैठक से लगातार अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ कारवाई करने की मांग की। उधर, बैठक में मौजूद विधायक ने इस पूरे मामले को उच्चाधिकारियों व विभागीय मंत्री के समक्ष रखा जाएगा। वहीं खंड विकास अधिकारी भरमौर गोपाल ठाकुर ने बताया कि बुधवार को पंचायत समिति की बैठक हुई है। उन्होने कहा कि सदस्यों ने बैठक में मनरेगा के शैल्फ नहीं लाए थे। नतीजतन अब 21 नबंवर को दोबारा पंचायत समिति की बैठक रखी गई है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के बैठक में ना आने का मामला भी सदस्यों ने उठाया है।