chambaHimachal Pradesh

चंबा बाजार से खरीदकर गर्भवती महिलाओं को कैल्शियम की दवाएं देगा मेडिकल कॉलेज

Spread the love

संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,

चंबा। गर्भवती महिलाओं को गर्भ में पल रहे बच्चे को विभिन्न बीमारी से बचाने के लिए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन अब बाजार से खरीदकर कैल्शियम की दवाइयां उपलब्ध करवाएगा।

मेडिकल कॉलेज की डिस्पेंसरी में कैल्शियम की दवाओं का स्टॉक तीन महीने से खत्म है। लोकसभा चुनाव के चलते आचार संहिता प्रभावी होने के कारण प्रबंधन बाजार से इन दवाओं की खरीद नहीं कर पा रहा था।

अब आचार संहिता हट गई है, लेकिन गर्भवती महिलाओं को कैलिशयम की दवाएं उपलब्ध नहीं करवाई गई हैं। यही कारण है कि गर्भवती महिलाएं दवा की दुकानों से पैसे देकर कैल्शियम की गोलियां खरीद रही हैं। सरकारी अस्पताल में इन्हें ये गोलियां मुफ्त देने का प्रावधान है। प्रसव से पहले और बाद में दो माह तक इन गोलियाें को खाने का महिलाओं को विशेषज्ञ परामर्श देते हैं। ऐसे में मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने दवाइयों का स्टॉक नहीं आने तक बाजार से खरीदकर दवाइयां उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने दावा किया है कि कैल्शियम की गोलियाें की सप्लाई के लिए कंपनी को ऑर्डर दिया जा चुका है। जब तक यह सप्लाई नहीं पहुंचती है, तब तक बाजार से गर्भवती महिलाओं को गोलियां खरीदकर उपलब्ध करवाई जाएंगी। पहले इस खरीद को लेकर आचार संहिता का बहाना लगाया जा रहा था,