chambaHimachal Pradesh

चुराह:पत्थर, लोहे के पाइप से मारपीट मामले में तीन लोगाें पर केस दर्ज

Spread the love

संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,

चंबा। चुराह उपमंडल के तहत बिहाली पावर हाउस के समीप एक व्यक्ति की तीन लोगों ने पत्थर और लोहे के पाइप से पिटाई कर दी।

आरोपियों पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयान में में सलीम ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब साढ़े बजे वह बिहाली पावर हाउस के पास खड़े थे। इतने में योगराज दो अन्य दोस्तो के साथ वहां आ गया और बेवजह गाली-गलौज करने लगा। ऐसा करने से मना करने पर उसने और उसके दोस्तों ने पत्थरों और लोहे के पाइप से पीटना शुरू कर दिया। पीड़ित के चिल्लाने की आवाज सुनकर अन्य ग्रामीणों को मौके पर आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत पत्र सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि एक व्यक्ति के साथ तीन लोगों की ओर से मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है