Himachal Pradesh

शीघ्र मिलेंगे 3000 नए अध्यापक, CM बोले, स्कूलों में टीचर्स के छह हजार पद भी भर रही है सरकार

Spread the love

मुख्यमंत्री बोले, स्कूलों में टीचर्स के छह हजार पद भी भर रही है सरकार

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि राज्य सरकार शिक्षा के ढांचे को मजबूत कर रही है ताकि प्रदेश का हर छात्र विश्व स्तरीय शिक्षा हासिल कर सके। सोमवार को सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के क्वागधार हेलिपैड के लोकार्पण के दौरान श्री सुक्खू ने कहा कि तीन हजार अध्यापक स्कूलों को मिल चुके हैं, जबकि तीन हजार और रखे जाने की प्रकिया शुरू है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार स्कूलों के भवन निर्माण तक सीमित नहीं है बल्कि यहां के शैक्षणिक ढांचे को सदृढ़ करने पर काम कर रही है। उन्होंने भूरेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान भगवान शिव की नई प्रतिमा का अनावरण और वन वाटिका का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने सबसे ज्यादा नुकसान शिक्षा का किया। बिना ढांचे और अध्यापकों के स्कूल खोल दिए और आज उसी कुव्यवस्था का परिणाम है कि छठी के छात्र को दूसरी कक्षा की पढ़ाई का ज्ञान नहीं है। श्री सुक्खू ने कहा कि आने वाले वर्षों में राज्य में शिक्षा को सर्वोच्च करना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में है।

2027 तक आत्मनिर्भन बनेगा हिमाचल

ड्डमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार वर्ष 2027 तक आत्मनिर्भर तथा वर्ष 2032 तक सबसे समृद्ध राज्य बनाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती से उगाई गई गेहूं और मक्की को क्रमश: 40 और 30 रुपए प्रति किलो के दाम पर खरीदा जा रहा है। गाय के दूध का न्यूनतम समर्थन मूल्य 32 से बढ़ाकर 45 रुपए प्रति लीटर और भैंस के दूध का 47 से 55 रुपए प्रति लीटर किया गया है। मनरेगा की दिहाड़ी को बढक़ार 300 रुपए किया गया है।

ल्वासा चौकी से चंडीगढ़ सडक़ होगी चौड़ी

मुख्यमंत्री ने ल्वासा चौकी से चंडीगढ़ सडक़ को चौड़ा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूरेश्वर महादेव क्षेत्र को ईको टूरिज्म की दृष्टिगत से विकसित किया जाएगा। राज्य सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़े बदलाव ला रही है, जिसके सकारात्मक परिवर्तन सामने आ रहे है। वर्तमान राज्य सरकार ने 6000 अध्यापकों के पद स्वीकृत किए हैं। 3000 अध्यापकों को बैचवाइज नियुक्ति प्रदान कर दी गई है तथा 3000 पदों की भर्ती प्रक्रिया जारी है।