श्री गुरु नानक देव जी के 555, प्रकाशोत्सव पर आज गुरु अर्जुन देव जी गुरुद्वारा से एक भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया
नेक सिंह ठाकुर ट्राइबल टुडे
श्री गुरु नानक देव जी के 555, प्रकाशोत्सव पर आज गुरु अर्जुन देव जी गुरुद्वारा से एक भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस मौके पर हजारों की संख्या में लोगों ने श्री गुरु अर्जुन देव गुरुद्वारा से इस शोभा यात्रा में भाग लिया। यह शोभा यात्रा चंबा शहर की प्रक्रिमा कर पुनः श्री अर्जुन देव जी महाराज गुरुद्वारा के लिए रवाना हो गया। इस शोभा यात्रा में बड़े से लेकर छोटे बच्चों तक ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। सारे रास्ते गुरु महाराज जी के गुणगान गुरबाणी के सुंदर श्लोकों से करते संगत आगे बढ़ती रही। इस मौके पर कई भगतवत्सल अनुयायियों ने जगह जगह प्रशाद का वितरण भी किया।
