भरमौर में जनजातीय गौरव दिवस के तहत चलाया गया स्वच्छता अभियान
किसानों को भ्रमण के लिए किया रवाना
कार्यकारी एडीएम ने कार्यक्षेत्रों को सुव्यवस्थित व स्वच्छ बनाने के दिए दिशा- निर्देश
विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे भरमौर,
जनजातीय गौरव दिवस समारोह के पांचवे दिन आज उपमंडल भरमौर के सभी सरकारी कार्यालयों व पंचायत स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर अधिकारियों व कर्मचारियों और पंचायत स्तर पर स्थानीय लोगों ने मिलकर स्वच्छता अभियान में बढ़चढ़ कर भाग लिया और क्षेत्र को स्वच्छ रखने का प्रण भी लिया।
इस अवसर पर कार्यवाहक अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी भरमौर कुलवीर सिंह राणा भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस समारोह की गतिविधियों में स्वच्छता अभियान को भी शामिल किया गया है ताकि लोग अपने क्षेत्र के आस-पड़ोस में स्वच्छता को बनाएं रखे। उन्होंने जनजातीय गौरव दिवस में सभी लोगों को बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस समारोह को मनाने का मुख्य उद्देश्य सांस्कृतिक परंपराओं का संवर्धन और जनजाति संस्कृति की जीवन शैली को उजागर करना है ।
इस दौरान कुलवीर सिंह राणा ने लघु सचिवालय परिसर का निरीक्षण करते हुए कमरों की व्यवस्था का जायजा भी लिया और कार्यक्षेत्र को अधिक सुव्यवस्थित बनाने के दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने पुराने और बेकार पड़े सामान को हटाने के आदेश दिए और कार्य कुशलता बढ़ाने के लिए फाइलों और उपकरणों की उचित व्यवस्था सुनिश्चित बनाए रखने को कहा ।उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश देते कहा कि निकारा और विकार पड़े सामान की एक सूची जल्द से जल्द तैयार की जाएं।
किसान प्राकृतिक खेती फॉर्म, कुरुक्षेत्र और राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान करनाल में भ्रमण के लिए एडीएम कुलबीर सिंह राणा ने आज भरमौर क्षेत्र के लघु सचिवालय पट्टी से 15 किसानों को और तहसीलदार होली ने गरोला , होली से 15 किसानों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।
इस अवसर पर एडीएम ने कहा कि कृषि विभाग आत्मा परियोजना के अंतर्गत 30 किसानों को सात दिवसीय किसान भ्रमण कार्यक्रम के लिए रवाना किया गया।
उन्होंने कहा कि यह पहल ना केवल किसानों को आधुनिक और प्राकृतिक खेती की तकनीक से जोड़ने का कार्य करेगी बल्कि उनके ज्ञान और क्षमता में भी वृद्धि करेगी ।
