chambaHimachal Pradesh

चम्बा मे 19 सरकारी बसें बनेंगी कबाड़, स्थानीय रूटों पर लोगों की बढ़ेंगी मुश्किलें

Spread the love

संदीप भारद्वाज ट्राइबल टुडे

जिला चंबा में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की सेवाएं धड़ाम हो सकती है। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार 15 वर्ष पूरे करने वाले वाहन स्क्रैप किए जा रहे हैं। अब इसके दायरे में चंबा डिपो की 19 बसें आ रही हैं। इतना ही नहीं, प्रबंधन की ओर से वर्ष 2023 से लेकर अब तक चार बसों को कंडम घोषित किया गया है। अगर ये बसें स्क्रैप की जाती हैं तो आगामी दिनों में जिलेभर के स्थानीय रूटों पर बस सेवाएं बाधित रहने की आशंका है, क्योंकि पहले ही डिपो में बसों की कमी चल रही है। हालांकि, निगम के अधिकारियों की मानें तो उनकी ओर से पूरे प्रयास किए जाएंगे कि स्थानीय रूटों पर निगम की बस सेवाओं पर इसका कोई असर न पडे।