Himachal Pradesh

नड्डा के घर में सियासी ताकत दिखाएंगे सुक्खू

Spread the love

दो साल के जश्न के दौरान बिलासपुर में पेश की जाएगी अगले तीन साल के संकल्पों की तस्वीर

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे
हिमाचल में वाटर टूरिज्म का मॉडल बने बिलासपुर में दो साल का कार्यकाल पूरा होने पर भव्य जश्र के बहाने सुक्खू सरकार के पास विकासात्मक मुद्दे के रूप में टूरिज्म सबसे बड़ा ब्रह्मास्त्र है। इसे अब प्रदेश भर में लागू किया जा रहा है। टूरिज्म में निखार से जीएसटी के रूप में रेवेन्यू आएगा, तो वहीं स्थानीय लोगों के लिए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। जश्र के जरिए आत्मनिर्भर हिमाचल के लक्ष्य पर फोकस करते हुए सरकार जनता के समक्ष दो साल की उपलब्धियां रखने के अलावा अगले तीन साल के संकल्प भी रखेगी। हाइकमान की मौजूदगी में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के गृहजिला से विरोधी दल को एक स्पष्ट राजनीतिक संदेश देने की कोशिश होगी, तो वहीं अपनी राजनीतिक ताकत और प्रभाव का भी बखूबी प्रदर्शन किया जाएगा।
कार्यक्रम के आयोजन के लिए बिलासपुर के लुहणू मैदान स्थित स्पोट्र्स काम्प्लेक्स को चुना गया है। 25 हजार लोगों को जुटाने के लक्ष्य के साथ कांग्रेस कार्यक्रम की तैयारियों में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक जश्र के सफल आयोजन के लिए बागबानी मंत्री जगत सिंह नेगी को कमान सौंपी गई है, जबकि उनके साथ तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी सहयोग करेंगे। कार्यक्रम के दौरान सरकार के दो साल में हुए प्रमुख विकास कार्यों और उपलब्धियों तथा जनहित में लिए गए निर्णयों को जनता के सामने प्रमुखता से रखा जाएगा। इसके अलावा सरकार ऑप्रेशन लोटस की विफलता पर नड्डा के गृहजिला में भाजपा को घेरने की पूरी कोशिश करेगी।