National

मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल करने से उड़ा रहा है लोगों की नींद, व्यक्तिगत संबंधों पर भी पड़ रहा है असर

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

बच्चों को मोबाइल फोन से दूर रखें बच्चों के हाथ में मोबाइल ना दे सबसे ज्यादा असर बच्चों पर पढ़ रहा है मोबाइल फोन के बिना जीवन बहुत कठिन हो गया है, लेकिन इसका ज्यादा इस्तेमाल कई तरह की बीमारियों को जन्म दे रहा है। शिमला जिले में हुए एक सर्वेक्षण में हैरान कर देने वाले आंकड़े सामने आए हैं।
मोबाइल फोन ने भले ही हमारे जीवन को आसान बनाया है, लेकिन इसका ज्यादा इस्तेमाल कई तरह की बीमारियों को जन्म दे रहा है। स्मार्टफोन के ज्यादा इस्तेमाल से अब लोग आंखों में जलन, नींद न आना, खुजली, सर्वाइकल, मांसपेशियों में दर्द, चिड़चिड़ापन और अवसाद जैसे विकार का शिकार होने लगे हैं।