Himachal PradeshKangra

नशे पर पुलिस का करारा प्रहार, चिकन शॉप से पकड़ी 22 बोतल देशी शराब, कार में निकली चरस

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

जिला पुलिस नूरपुर ने नशे के खिलाफ अभियान और तेज कर दिया है। पुलिस ने राजा का तालाब में एक चिकन की दुकान से 22 बोतल देशी शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर आरोपी विजय कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है तथा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। एसपी नूरपुर अशोक रतन ने पुष्टि करते हुए बताया कि शराब माफिया को बख्शा नहीं जाएगा।
दूसरी ओर पुलिस ने भराल तरताल में नाकाबंदी कर रखी थी कि इस दौरान स्विफ्ट कार की चैकिंग करने पर 430 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने अनिल कुमार, विनय कुमार निवासी मुकेरियां व लवप्रीत निवासी तलवाड़ा के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि पुलिस ने भराल में पंजाब नंबर गाड़ी से 430ग्राम चरस बमद की है तथा तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।