chambaHimachal Pradesh

मुख्यालय में सीटू द्वारा निकाली गई सरकार विरोधी रैली जिसमें आशा वर्कर, मिड डे, मिल वर्कर, हेल्थ वर्कर, नारे लगाते हुए

Spread the love

नेक सिंह ठाकुर ट्राइबल टुडे

आज चंबा मुख्यालय में सीटू के लाल झंडे तले आशा वर्कर, मिड डे, मिल वर्कर, हेल्थ वर्कर, व अन्य कामगार लोगों ने रैली निकाली। रेली में भाग ले रहे सैकड़ो की संख्या मे इन सभी की एक ही मांग थी कि केंद्र की सरकार को जो 12,सूत्रीय मांग पत्र दिया गया है उसपर अमल करते हुए इन सभी वर्करों को इनका हक मिलना चाहिए। यह बात आज संविधान दिवस के मौके पर सीटू की जिला महासचिव सुदेश ठाकुर ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर कहीं। उन्होंने जिला उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल के माध्यम से देश के महामहिम को एक ज्ञापन भी सौंपा जिसमें उन्होंने अपनी 12,सूत्रीय मांग पत्र को फिर से दोहराया है।

उपयुक्त कार्यालय के बाहर सरकार विरोधी नारे लगाते जिसमें आशा वर्कर, मिड डे, मिल वर्कर, हेल्थ वर्कर, के साथ भिन्न भिन्न विभागों में पार्टटाइम कर रहे सैकड़ों कामगार लोगों ने अपनी मांग को सरकार के कानों तक पहुंचाने आज फिर से सड़क पर उतरकर जमकर नारे बाजी की। इस मौके सीटू की जिला महासचिव सुदेश ठाकुर ने केंद्र की सरकार को जनविरोधी सरकार बताते हुए कहा कि इस सरकार ने
हर बार किसान विरोधी व गरीब लोगों के खिलाफ कानून बनाकर उनको तोड़ा है। उन्होंने कहा कि पहले के समय जो जनता के हित में स्कीमें बनाई गई थी उनको सिरे से खत्म करने पर यह सरकार आमदा है।