श्मशान घाट को जाने वाले टूटे फूटे रास्ते की खस्ता हालत के सभी शॉट्स..
नेक सिंह ठाकुर ट्राइबल टुडे
चम्बा मुख्यालय के साथ लगती राजपुर पंचायत के फोलगत गांव के लिए बना शमशान घाट के रास्ते की हालात पूरी तरह से खस्ता बनी हुई है। यह रास्ता जगह जगह से टूटने के बाद इस रास्ते में हर जगह पर बड़े बड़े पत्थर होने से ग्रामीण लोगों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं उबड़ खाबड़ इस रास्ते से अगर ग्रामीण लोग किसी मृतक को श्मशानघाट तक ले जाने में बहुत कठिनाई होती है। क्योंकि इस रास्ते में झाड़ियों को सबसे पहले करना पड़ता हैं। तब कहीं जाकर कंधे पर उठाएं शव को ग्रामीण लोग ले जा पाते है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि उनके गांव के लिए शमशान घाट के रास्ते की हालत बहुत खराब है। उन्होंने कहा कि गांव में कभी मौत होती है तो वह लोग खुद इस रास्ते को साफ करते हैं पंचायत प्रतिनिधियों को कई बार इस रास्ते को बनाने के लिए कहा गया लेकिन उनकी समस्या का हल नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि बारिश में थोड़ा हालात और भी खराब हो जाती है। लोगों ने मांग की है कि इस रास्ते को पक्का किया जाए पैदल चलने के लिए करीब 4 फुट का रास्ता होना चाहिए साथ ही से चारों तरफ साफ सफाई होनी चाहिए ताकि शव यात्रा निकलते हैं तो उस समय लोगों को दिक्कत ना हो।
