Uncategorized

बच्चों की छुपी प्रतिभा को निखारना अध्यापक का काम है….

Spread the love

ट्राइबल टुडे भरमौर:बच्चों की छुपी प्रतिभा को निखारना अध्यापक का काम है।
उपरोक्त वक्तव्य राज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमौर में आयोजित खण्ड स्तरीय रंगोत्सव प्रतियोगिता में शामिल बतौर मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य अरुणा चारक ने कहे।
उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में लोक नृत्य, रंगोली, एवम् चित्रकला का आयोजन किया गया।
जिसमें लोक नृत्य व रंगोली में राज माध्यमिक विद्यालय पंजसेई, प्रथम स्थान हासिल किया।
राज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमौर रंगोली में द्वितीय व तृतीय स्थान पर राज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंदा रहे।
चित्र कला में राज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुलन, राज वरिष्ठ माध्यमिक
विद्यालय बड़गाम द्वितीय व राज माध्यमिक विद्यालय पंजसेई तृतीय स्थान पर रहे।
खण्ड स्तर पर प्रथम आने वाले प्रतिभागी जिला स्तर पर भाग लेंगे।
इस प्रतियोगिता में दर्जन भर स्कूलों के 60से अधिक बच्चों ने भाग लिया।
इस अवसर पर मुख्य अध्यापक महिंद्र सिंह,रेबल जरयल, सेवा निवृत अध्यापक हरि राम, व स्थानीय अध्यापकों में नीलम ठाकुर, कृष्ण पखरेटिया, अशोक शर्मा, अशोक ठाकुर, कर्ण सिंह, राकेश कुमार, पूनम रानी, चमन सिंह, जगदीश चन्द, गोवर्धन सिंह, विजय शर्मा, विजय कुमार, करनैल सिंह,, ओमेंद्र सिंह, शंकर पॉल, कुलभूषण चौहान, विवेक कुमार,व ब्लॉक कोऑर्डिनेटर पंजाब सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।