तम्बाकू निषेध दिवस के मौके पर GSSS होली के बच्चों ने होली बाजार में निकली रैली
विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के मौके पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय होली के बच्चों ने मंगलवार को होली बाजार में रैली निकाल कर तम्बाकू से होने वाले नुकसानों को नारों के माध्यम से आम जनता तक पहुंचाया। यह रैली स्कूल से निकली और होली बाजार होते हुए जबल तक गई जहां से वापस फिर होली स्कूल पहुंची।
