chambaHimachal Pradesh

चंबा को मिलेंगी HRTC की 15 नई बसें, अब नहीं लेना होगा खटारा का सहारा

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

चंबा। एचआरटीसी चंबा डिपो को 15 नई बसें मिलने जा रही हैं। जिनसे परिवहन सेवाओं में महत्वपूर्ण सुधार होगा। कैबिनेट की बैठक में चंबा डिपो को नई बसों की मंजूरी मिली है। ये नई बसें पुरानी और खटारा हो चुकीं बसों की जगह चलेंगी, जो लंबे समय से यात्रियों की असुविधा का कारण बन रही थीं। जानकारी के अनुसार चंबा जिला में लंबे समय से खटारा और पुरानी बसों का इस्तेमाल हो रहा था। जिनकी स्थिति यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बनती थी।
इन खटारा बसों में सुरक्षा मानकों का पालन करना मुश्किल था और सड़कों की खस्ताहालत में ये बसें अकसर यात्रियों को झटके देती थीं। यात्रियों को अकसर बसों में बैठने की परेशानी होती थी और कई बार तो समय पर बसें भी नहीं मिलती थीं। अब नई बसों के मिलने से इन समस्याओं का समाधान होगा। इन 15 नई बसों के आने से यात्रियों को अब आरामदायक सीटिंग और आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। जिससे यात्रियों को सुरक्षित यात्रा का एहसास होगा। खासकर महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चों को इन नई बसों में यात्रा करने में अधिक आराम महसूस होगा। नई बसों का संचालन सिर्फ यात्री सुविधा में ही सुधार नहीं करेगा, बल्कि इससे स्थानीय रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। बसों के चलने से स्थानीय चालक, कंडक्टर और अन्य कर्मचारी को रोजगार मिलेगा। इस कदम से न केवल यात्रा के अनुभव में सुधार होगा, बल्कि चंबा जिले के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। यह पहल एचआरटीसी की ओर से एक अहम कदम साबित होगी।
एक माह में इन रूटों पर हांफी बसें
जिले मेें एक माह में लगभग छह से सात रूटों पर बसें खराब हो चुकी है। इनमें चंबा-भंजराडू, घूम, बैरागढ़, सिल्लाघ्राट, पठानकोट और मंगलेरा रूट के यात्रियों को बीच रास्ते में परेशनी झेलनी पड़ी