ऐतिहासिक चंबा शहर व पर्यटक स्थलों के बारे में जानकर गदगद हुए देश-विदेश के लोगचलो चंबा अभियान को दिया बढ़ावा, लगाए चलो चंबा के नारे
कोलकाता में आयोजित छठे हिमालयन ऑरेंज टूरिज्म फेस्टिवल में चलो चंबा अभियान को देश व विदेश के लोगों का खूब समर्थन मिल रहा है। रविवार को नेपाल, भूटान, वेस्ट बंगाल, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, त्रिपुरा, मणिमपुर, असम आदि देश व प्रदेशों प्रतिनिधियों ने अभियान के तहत जिला चंबा के विश्व विख्यात पर्यटक स्थलों डलहौजी व खजियार, सच्चे जोत(साचपास) के अलावा अन्य अनछुए पर्यटक स्थलों के बारे में जानकारी हासिल की। चलो चंबा अभियान के तहत कोलकाता पहुंची नाट आन मैप संस्था की टीम की ओर से लोगों को जिला के पर्यटक स्थलों के अलावा भौगोलिक परिस्थितियों, ऐतिहासिक मंदिरों, प्रमुख यात्राओं सहित देवभूमि के महत्व के बारे में बताया गया। इससे देश व विदेश के लोगों का जिला चंबा के पर्यटन में काफी रुचि पैदा हुई। ऐसे में उन्होंने चलो चंबा अभियान का समर्थन किया। साथ ही उन्होंने अपने-अपने देशों व प्रदेशों के पर्यटन, संस्कृति व ऐतिहासिक महत्व के बारे में भी जानकारी सांझा की। जिला चंबा प्रशासन की ओर से जिला में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नाट आन मैप, अन्य हित्तधारक संस्थाओं व लोगों के साथ मिलकर चलो चंबा अभियान शुरू किया है। इसके तहत जिला चंबा में पर्यटन क्षेत्र से जुड़ी संस्थाओं व लोगों के साथ इसे आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में नाट आन मैप संस्था चलो चंबा अभियान के तहत कोलकाता पहुंची है। यहां पर संस्था की ओर से जिला चंबा के पर्यटन को लेकर महत्व के बारे में लोगों को विस्तार से बताया जा रहा है। लोगों की भी जिला चंबा के पर्यटन में खासी रूचि दिख रही है।
कोलकाता में आयोजित छठे हिमालयन आरेंज फेस्टिवल के दौरान देश व विदेश के लोग चलो चंबा अभियान के बारे में जा रहे हैं।नाट आन मैप संस्था की ओर से लोगों को चंबा के पर्यटन की भरपूर जानकारी दी जा रही है। जानकारी हासिल करने के बाद लोग स्वयं चलो चंबा कह रहे हैं, जो कि जिला के पर्यटन के और बेहतर होने के संकेत हैं। चंबा के सभी पर्यटन हित-धारकों से आह्वान है कि अपने उत्पाद, ब्रोशर व प्रमोशन सामग्री हमें भेजें। इसके लिए व्हाट्सएप नंबर 98162-20009 तथा 011692-70594 पर संपर्क करने के साथ ही सामग्री भी भेज सकते हैं।
मनुज शर्मा, सह-संस्थापक नाट आन मैप संस्था।
