Himachal Pradesh

जयराम ठाकुर बोले- मुख्यमंत्री ने 12 घंटे में ही बदल दिया मुर्गा, विपक्ष पर मढ़ दिया सारा आरोप

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

पूर्व मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री किस दर्जे का झूठ बोलते हैं यह आज प्रदेश के लोगों ने फिर देख लिया। रात में जिसे जंगली मुर्गा बोलकर मुख्यमंत्री अपने सहयोगी और मंत्रियों को चटकारे ले लेकर खिला रहे थे सुबह वही जंगली मुर्गा देसी मुर्गा बन गया। एक मुख्यमंत्री l जो प्रदेश की संवैधानिक पद पर बैठता है और प्रदेश का संरक्षक होता है उसके द्वारा इस तरह का बर्ताव करना और भी शर्मनाक है। कुपवी में शुक्रवार की रात में जो हुआ उसे लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से पूरी दुनिया ने देखा, खाना देने के दौरान मुख्यमंत्री को बताया जा रहा है कि जंगली मुर्गा है तो वह कहते हैं कि जंगली मुर्गा कहीं बनाया जाता है? उसके बाद वह पूछ–पूछ कर अपने मंत्रियों और सहयोगियों को सर्व करने के लिए कहते हैं। अगले दिन जब यह मुद्दा बनता है और लोगों को पता चलता है की सरकारी संरक्षण में संरक्षित जंगली मुर्गा सीएम के कार्यक्रम में परोसा गया है तो मुख्यमंत्री गैर जिम्मेदाराना बातें करते हैं और सही जवाब देने की बजाय झूठ बोलते हैं। उन्हें समझना चाहिए की प्रदेश के लोग बहुत समझदार हैं और उन्हें इस तरह के झूठ बोलकर बार-बार बरगलाया नहीं जा सकता है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि कुपवी में जो कुछ हुआ वह सरकार के संरक्षण में हुआ। भोजन के पहले ही मीडिया कर्मियों को मुख्यमंत्री और उनके लोगों को परोसे जाने वाले भोजन के बारे में पूरी जानकारी दी गई थी। सीएम के एक दिन पहले ही चौपाल ले जाएंगे मीडिया कर्मियों को वह मेनू व्हाट्सएप के द्वारा और प्रिंट कागज के माध्यम से दिया गया था। लोगों की माने तो पत्रकारों द्वारा भी जंगली मुर्गा को मेनू में शामिल करने पर सवाल उठाए गए थे,