National

इस डेट को लोकसभा में पेश होगा ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ विधेयक

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

नई दिल्ली। सरकार वन नेशन, वन इलेक्शन से संबंधित दो विधेयक आगामी 16 दिसंबर को लोकसभा में पेश करेगी। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल निचले सदन में संविधान (129वां संशोधन) विधेयक और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक पेश करेंगे।
इसके अलावा केंद्र शासित प्रदेशों से जुड़े तीन कानूनों में भी संशोधन किया जाएगा। इनमें द गवर्नमेंट ऑफ यूनियन टेरिटरीज एक्ट- 1963, द गवर्नमेंट ऑफ नेशनल कैपिटल टेरिटरी ऑफ दिल्ली- 1991 और द जम्मू एंड कश्मीर रिऑर्गनाइजेशन एक्ट- 2019 शामिल हैं।