BharmourHimachal Pradesh

विभागीय योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित बनाए अधिकारी- उपायुक्त

Spread the love

राज्य सरकार की फ्लैगशिप और कल्याणकारी योजनाओं की जागरूकता हेतु समीक्षा बैठक आयोजित

उपायुक्त चंबा ने की बैठक की अध्यक्षता

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे भरमौर,
राज्य सरकार की फ्लैगशिप और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज भरमौर उपमंडल के लघु सचिवालय पट्टी के सभागार में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। बैठक में उपमंडलीय प्रशासन व संबंधित विभागों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना , अपना विद्यालय योजना ,मुख्यमंत्री आवास योजना , पीएमजीएसवाई और मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना पर
चर्चा की गई।
उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार की फ्लैगशिप और कल्याणकारी योजनाएं समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए बनाई गई हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाना और उनके जीवन स्तर में सुधार करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे योजनाओं के कार्यान्वयन में किसी भी प्रकार की बाधा न आने दें और अधिक से अधिक लोगों को इनका लाभ दिलाने का प्रयास करें।
उपायुक्त ने निर्देश दिए कि अपना विद्यालय योजना के तहत सभी विभाग अपने-अपने अलॉट किए गए स्कूलों का साल में कम से कम दो बार निरीक्षण अवश्य करें। निरीक्षण के दौरान स्कूल में शिक्षा की गुणवत्ता, छात्र-छात्राओं की समस्याओं, बुनियादी ढांचे, पानी, बिजली, शौचालय, स्वच्छता, इन्फ्रास्ट्रक्चर की स्थिति और अन्य सुविधाओं का आकलन किया जाएं और स्कूल में आ रही उनकी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करवाने की कार्रवाई की जाएं।उन्होंने ठोस कचरा प्रबंधन व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
इस दौरान उन्होंने एफआरए से संबंधित मामलों को जल्द से जल्द निपटाने के भी निर्देश दिए।
बैठक के अंत में डीसी ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे समयबद्ध तरीके से योजनाओं का कार्यान्वयन सुनिश्चित करें और जनता को इन योजनाओं की जानकारी देने के लिए नियमित रूप से प्रचार- प्रसार अभियान चलाएं।
बैठक की कार्यवाही का संचालन अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर कुलबीर सिंह राणा ने किया।
इस अवसर पर वन मंडल अधिकारी माने नव नाथ शिवाजी, तहसीलदार भरमौर तेजराम, होली राकेश कुमार, अधिशांसी अभियंता लोक निर्माण विभाग मीत कुमार , जल शक्ति विभाग हरमिंदर चौणा , सहायक निदेशक पशुपालन विभाग राकेश भंगालिया , एसएमएस कृषि विभाग जितेंद्र वर्धन, उद्यान विभाग आशीष शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।