BharmourHimachal Pradesh

भाजपा मंडल भरमौर की कमान अंग्रेज कपूर को सौंपी गई

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

भाजपा मंडल भरमौर की कमान अंग्रेज कपूर को सौंपी गई। मंगलवार को पर्यवेक्षक घनश्याम शर्मा की देख-देख में चुनावी प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान पांगी भरमौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डाक्टर जनक राज और एसटी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अनिल कुमार भी विशेष तौर पर मौजूद रहे। लिहाजा सर्वसम्मति से अंग्रेज कपूर को मंडलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।
बता दें कि भाजपा मंडल भरमौर के चुनावी प्रक्रिया हेतू मंगलवार को एक अहम बैठक पार्टी कार्यालय में हुई। जिसमें भाजपा नेता घनश्याम शर्मा बतौर पर्यवेक्षक बैठक में मौजूद रहे। इस मौके पर घनश्याम शर्मा ने अपने संबोधन में पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन का पाठ पढ़ाया और विस्तार से पार्टी और इसके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत ही भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनने का गौरव हासिल कर पाया है। उन्होंने कहा कि पार्टी का यह ध्येय है कि संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने वालों को आगे लाया जाए और इसी रणनीति के तहत पार्टी कार्य कर रही है। वहीं विधायक डाक्टर जनक राज ने भी इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जिसके पश्चात घनश्याम शर्मा ने भरमौर मंडल के अध्यक्ष पद पर अंग्रेज कपूर की तैनाती की कार्यकर्ताओं के बीच घोषणा की। उन्होंने कहा कि मंडलाध्यक्ष पद के लिए तीन नामांकन सामने आए, जिस पर सर्वसम्मति से अंग्रेज कपूर को मंडलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।