Himachal PradeshPangi

पांगी भरमौर विधानसभा क्षेत्र में नवगठित भाजपा मंडल होली के पहले अध्यक्ष के तौर पर अशोक ठाकुर की ताजपोशी हुई

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

पांगी भरमौर विधानसभा क्षेत्र में नवगठित भाजपा मंडल होली के पहले अध्यक्ष के तौर पर अशोक ठाकुर की ताजपोशी हुई । मंगलवार को गरोला स्थित विश्राम गृह में संपन्न चुनावी प्रक्रिया में उन्हें सर्वसम्मति से मंडलाध्यक्ष चुन लिया गया। इस दौरान भाजपा प्रदेश सचिव विशाल चौहान पर्यवेक्षक के तौर पर मौजूद रहे, जबकि विधायक डाक्टर जनक राज और एसटी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अनिल कुमार ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र में नवगठित भाजपा मंडल होली की चुनावी प्रक्रिया भी मंगलवार को गरोला में हुई। इस दौरान विशाल चौहान पर्यवेक्षक के तौर पर मौजूद रहे। अध्यक्ष पद के लिए अशोक ठाकुर, अनूप कुमार और राजेश कुमार ने नामांकन भरा। इस दौरान अनूप कुमार और राजेश कुमार ने अशोक ठाकुर को अध्यक्ष पद के लिए आगे करते हुए उनके पक्ष में अपना नामांकन वापस ले लिया। जिस पर पर्यवेक्षक विशाल चौहान ने अशोक ठाकुर की मंडलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी की घोषणा की।