एसडीएम भरमौर असीम सूद ने मणिमहेश यात्रा को सफल बनाने के लिए कसी कमर
एसडीएम भरमौर असीम सूद ने पद भार संभालते ही मणिमहेश यात्रा 2022 के सफल आयोजन के लिए कमर कस ली है उनका कहना है कि दो साल बाद यह यात्रा हो रही है जिसके चलते इस बार यात्रा का सफल आयोजन चुनौती पूर्ण होगा लेकिन भरमौर प्रशासन इस बार यात्रा को सफल बनाने के लिए अप्रैल माह से ही जुटा हुआ है उनका कहना है कि तहसीलदार भरमौर की अगुवाई में भरमौर प्रशासन का एक दल मणिमहेश झील तक गया था इस दल ने अपनी जमीन भरमौर प्रशासन को सौंप दी है।
