Himachal Pradesh

हिमाचल में डेरा ब्यास के लिए बदला लैंड सीलिंग एक्ट

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

विपक्ष के विरोध के बीच मुख्यमंत्री सुक्खू ने पारित करवाया विधेयक
राधा स्वामी सत्संग ब्यास को 30 एकड़ ट्रांसफर करने की छूट
अब कानून बनने को राष्ट्रपति के पास जाएगा सरकार का बिल
मुख्यमंत्री बोले, बिल पर दोहरी भूमिका निभा रही भाजपा
जयराम बोले, संस्था ठीक पर उनके लिए प्रदेश सबसे ऊपर
भाजपा चाहती थी पहले सिलेक्ट कमेटी को भेजा जाए

डेरा राधास्वामी सत्संग ब्यास को 30 एकड़ लैंड ट्रांसफर करने की अनुमति देने के लिए लैंड सीलिंग एक्ट में संशोधन का विधेयक सरकार और विपक्ष में नोकझोंक के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ध्वनिमत से पारित करवा लिया। इससे पहले राज्य सरकार ने शुक्रवार को बिल पारित करने के लिए विधानसभा में रखा। लंबी चर्चा के बीच भाजपा ने विधेयक को मौखिक समर्थन नहीं किया और करीब एक घंटा इस पर बहस हुई। भाजपा विधायकों ने जहां इस बिल को सिलेक्ट कमेटी में भेजने की मांग की, वहीं मुख्यमंत्री सुखङ्क्षवदर सिंह सुक्खू ने खरी-खोटी सुनाई और भाजपा पर दोहरी भूमिका का आरोप लगाया । हालांकि मंत्री चंद्र कुमार ने जो शंका जताई, उसे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी और मुख्यमंत्री सुक्खू ने दूर करते हुए ध्वनिमत से बिल को पारित करवा दिया।
इस बिल में धारा 5 के खंड ‘आई’ में एक संशोधन किया जा रहा है। जैसे ही बिल को पारित करने के लिए लगाया, भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि वह संस्था की सेवा कार्य की सराहना करते हैं, लेकिन इस संशोधन का दुरुपयोग न हो, यह ध्यान रखने की जरूरत है। हम भी चाहते हैं कि इस मसले का समाधान निकले। हिमाचल हित के इस कानून में कोई भी बदलाव करने से पहले इस पर चर्चा जरूरी है। रणधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री इस मामले को राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं।