सिन्हुता के हटली में आग लगने के कारण करोड़ों का नुक्सान दो मजदूर जिन्दा जले ……
जिला के भटियात उपमंडल के तहत हटली इंडस्ट्रियल एरिया में गत रात आग लगने से करोड़ों रुपए का नुकसान हो गया जबकि यहां सोए 5 में से 2 कामगार लापता हैं। आशंका है कि आग के चलते उनकी मौत हो चुकी है। इस घटना में करीब दो करोड़ रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। यहां टनों के हिसाब से प्लास्टिक मौजूद था। जानकारी के अनुसार गत देर रात हटली स्थित अवस्थी ई वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट में करीब 11 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही फायरब्रिगेड भी मौके पर जुटने लगी। चंबा तथा कांगड़ा से 5 अग्निशमन वाहन मौके पर आग बुझाने में जुट गए। प्लास्टिक आदि होने के कारण आग को काबू पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं अभी तक आग पूरी तरह काबू में नहीं आई है। यहां घटना के वक्त 5 मजदूर भी सोए हुए थे। इनमें से 3 आग लगने के बाद सुरक्षित बाहर निकल आए जबकि 2 अभी भी लापता है जिनके आग में जलने से मरने की आशंका है। हालांकि इन लोगों का खबर लिखे जाने तक कोई भी पता नहीं चल पाया था। पुलिस चौकी सिहुंता की पुलिस टीम भी मौके पर मौजूद है। खबर लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका था।
