Himachal Pradesh

भरमौर: लूना-छतराडी संपर्क मार्ग पर पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, चार घायल

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

भरमौर :लूना छतराडी संपर्क मार्ग पर आज सुबह करीब 11:00 बजे एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं । घायलों को स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू करके मेडिकल हॉस्पिटल चंबा भेज दियाहै घटना के वक्त हादसे का शिकार पिकअप छतराडी से लूणा की तरफ आ रही थी कि अचानक चचीयां मोड़ के समीप गाड़ी अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिरकर पठानकोट भरमौर नेशनल हाईवे पर खडी सीमेंट की बोगी पर जा गिरी। गनिमत यह रही कि उस वक्त सीमेंट की गाड़ी में कोई भी व्यक्ति नहीं था।जिसका करियर भी टूट गया।
घायलों में विकास सुपुत्र अमियाराम गांव लूना ग्राम पंचायत सैहली, रिंकू पुत्र विष्णु गांव तरेला ग्राम पंचायत औराफाटी और सुभाष पुत्र रावण गांव तरेला ग्राम पंचायत औरा फाटी के रूप में हुई है जबकि चौथा व्यक्ति जम्मू कश्मीर का बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक सुबह दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी छतराडी से लूना की तरफ जा रही थी कि अचानक अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई से होते हुए पठानकोट भरमौर नेशनल हाईवे पर गिर गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर तुरंत रेस्क्यू करते हुए घायलों को उठाकर निजी गाड़ियों में इलाज हेतु चंबा भेज दिया है । हालांकि उक्त चार व्यक्तियों में से तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है और उन्हें मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया है।
गौरतलब है जिस वक्त यह गाड़ी हादसे का शिकार हुई उस वक्त पठानकोट भरमौर नेशनल हाईवे पर एक गाड़ी खड़ी थी जिसके ऊपर से गाड़ी जा गिरी और वहीं पर एक अन्य व्यक्ति खाना खा रहा था जो
इस हादसे के वक्त बाल बाल बच गया।