Himachal Pradesh

प्रदेश में आज सात रूटों पर नहीं चलेगी रेल

Spread the love

पंजाब-हरियाणा के शंभू रेलवे स्टेशन पर किसानों ने जाम किया ट्रैक
किसान आंदोलन के चलते ऊना से नहीं चलेंगी रेलगाडिय़ां

संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों ने शंभू रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक जाम करने से विभिन्न रेल सेवाओं के रूट बंद कर दिए गए हैं। इसी तरह हिमाचल के जिला ऊना में भी 20 अपै्रल को सात रूटों की रेल सेवाएं बंद रहेंगी। जिला ऊना के दौलतपुर चौक, अंब-अंदौरा एवं ऊना रेलवे स्टेशन से चलने वाली सात रेल सेवाओं को रद्द किया गया है। रेलवे स्टेशन ऊना के अधिकारियों के अनुसार ऊना से हरिद्वार आवागमन करने वाली पेसेंजर ट्रेन संख्या 04501-02 ट्रेन रद्द रहेगी। यह ट्रेन दोपहर 2:10 बजे ऊना रेलवे स्टेशन से प्रस्थान करती है और 5.40 बजे अंबाला, 7.20 बजे सहारनपुर व रात्रि नौ बजे हरिद्वार पहुंचती है, जबकि वापसी में यही ट्रेन संख्या 04501 तडक़े 4.30 बजे हरिद्वार से चलकर ऊना में दोपहर 12.30 बजे पहुंचती है।
इसके अलावा अंबाला कैंट-अंब-अंदौरा को प्रतिदिन चलने वाली दो अन्य पैसेंजर ट्रेन संख्या 04593 व 94 भी रद्द रहेंगी। वहीं, 14054 संख्या की रेल सेवा दौलतपुर चौक-दिल्ली और 12058 संख्या की रेल सेवा दौलतपुर-दिल्ली भी बंद रहेगी। इसके अलावा 06970 संख्या रेल सेवा दौलतपुर-अंबाला एक्सप्रेस 20 अप्रैल को बंद रहेगी। वहीं, रेलवे स्टेशन ऊना के अधीक्षक रोदाश सिंह ने कहा कि सात रूटों की सेवाएं बंद रहेगी। इन रेल सेवाओं के बंद होने से यात्रियों को अन्य संसाधनों के माध्यम से अपने गंतव्य पर पहुंचना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि रेल सेवाओं को पुन: शुरू होने पर अभी संशय बना हुआ है। जैसे ही रेलवे विभाग की ओर से अधिसूचना जारी होती है। उस बारे में यात्रियों को सूचित कर दिया जाएगा।