Himachal Pradesh

2061 वन मित्रों की मैरिट के आधार पर भर्ती, 200 सहायक वन रक्षकों की भर्ती प्रक्रिया भी जारी

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

सीएम बोले, 200 सहायक वन रक्षकों की भर्ती प्रक्रिया भी जारी
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि 2061 वन मित्रों की भर्ती प्रक्रिया मेरिट के आधार पर पूर्ण कर ली है। उन्होंने कहा कि इन वन मित्रों की नियुक्ति से विभाग की कार्यकुशलता सुदृढ़ होगी और वन क्षेत्रों में पेड़ों के अवैध कटान पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। वन विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार वन विभाग को सुदृढ़ बना रही है, ताकि बेहतर कार्यप्रणाली सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि विभाग में रिक्त पदों को भरा जा रहा है, जिससे वन संपदा की सुरक्षा में काफी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि 200 सहायक वनरक्षकों की भर्ती प्रक्रिया का कार्य भी प्रगति पर है। उन्होंने राज्य में वन क्षेत्र को बढ़ाने के प्रयासों के लिए वन विभाग को बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि 2021 की तुलना में 2023 तक राज्य का वन क्षेत्र लगभग 55 वर्ग किलोमीटर बढ़ा है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार वनों को आग से बचाने के लिए भी गंभीरता से प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों के दौरान स्थानीय समुदाय के 18 हजार लोगों को त्वरित अग्निशमन बल में पंजीकृत किया गया है। इससे उनकी कुल संख्या अब 68 हजार हो गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में वन अग्नि संवेदनशील महीनों के दौरान कुल 1496 अग्नि निगरानीकर्ताओं को भी लगाया गया।
ईको टूरिज्म को देंगे बढ़ावा
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर पैदा करने के साधन के रूप में ईको टूरिज्म गतिविधियों को भी बढ़ावा दे रही है।