Himachal Pradesh

चंबा से कटड़ा के लिए चलेगी एचआरटीसी की बस

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

चंबा-बिहाली-कटड़ा रूट के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने बस सेवा आरंभ की है। डलहौजी की पूर्व विधायक आशा कुमारी ने विधिवत रूप से पूजा-अर्चना के बाद बस को हरी झंडी देकर रवाना किया। एचआरटीसी चंबा डिपो के डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि यह बस सुबह 7:00 बजे जिला मुख्यालय चंबा से अपने निर्धारित रूट पर रवाना होगी। अभी यह बस सेवा पठानकोट तक ही है। आगे के लिए सवारियां न मिलने से इसे पठानकोट तक ही चलाया जा रहा है
आगामी दिनों में कटड़ा के लिए सीधी सवारियां मिलने पर बस निर्धारित रूट तक जाएगी। इससे विधानसभा क्षेत्र डलहौजी के सलूणी से लेकर बनीखेत तक लोगों को आवाजाही में राहत मिलेगी। ग्रामीण बस सेवा को आरंभ करने को लेकर लंबे समय से मांग उठाते रहे हैं। अब मांग पूरी हो जाने से लोगाें को माता वैष्णो देवी मंदिर कटड़ा का रुख करने के लिए अतिरिक्त पैसे और समय बर्बाद नहीं करना पड़ेगा।
ग्रामीण सूरज कुमार, अमित कुमार, प्रताप चंद, अशोक कुमार, निधिया राम, प्रकाश चंद, अशोक कुमार, दलीप कुमार, किशोरी लाल और राजीव कुमार ने बताया कि चंबा-बिहाली-कटड़ा बस सेवा न होने से लोगों को पूर्व में जिला मुख्यालय चंबा तक का सफर तय कर बस स्टैंड में पठानकोट के लिए बस लेनी पड़ती रही है। इसके बाद वे पठानकोट से आगे बस लेते थे। ऐसे में लोगों को घरों से जिला मुख्यालय तक का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ता था। लेकिन, अब बस सेवा आरंभ होना ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत की बात है