Himachal Pradesh

पर्यटन राजधानी के टूरिज्म को नए साल में लगेंगे पंख, इन तीन शहरों में शुरू किए जाएंगे बड़े प्रोजेक्ट

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

280 करोड़ की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं पर शुरू होगा काम, धर्मशाला-नगरोटा-पालमपुर में आरंभ किए जाएंगे कई बड़े प्रोजेक्ट
हिमाचल की पर्यटन राजधानी कांगड़ा के टूरिज्म को नया साल पंख लगाने वाला है। वर्ष 2025 में एडीबी के सहयोग से कांगड़ा में करीब आधा दर्जन से अधिक से बड़ी एवं महत्त्वाकांक्षी परियोजनाओं के काम शुरू होने वाले हैं। इसके लिए पर्यटन विभाग ने करीब 280 करोड़ के प्रोजेक्ट बनाकर सरकार से अप्रूवल ले ली है। जनवरी माह में एडीबी से धन भी मिल जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पहले ही कांगड़ा को टूरिज्म कैपिटल बनाने का ऐलान कर चुके हैं। इस दिशा में अगर एडीबी के 280 करोड़ की करीब आधा दर्जन से अधिक परियोजनाएं सिरे चढ़ती हैं, तो कांगड़ा सच में ही पर्यटन राजधानी बन जाएगी। कांगड़ा जिला के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में खर्च होने वाली इस बड़ी धनराशि से अनेक महत्त्वाकांक्षी परियोजनाएं सिरे चढ़ेंगी। कन्वेंशन सेंटर जैसी बड़ी परियोजना,राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय कान्फ्रेंस के लिए धर्मशाला को न केवल हिमाचल, बल्कि उत्तर भारत का बड़ा केंद्र बना देगी। कांगड़ा जिला में एडीबी की सहयोग से शुरू होने वाली परियोजनाओं में कइयों की तमाम औपचारिकताएं भी पूरी हो चुकी हंै और कई प्रोजेक्ट्स के टेंडर भी अवार्ड हो चुके हैं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद एडीबी से पैसा मिलने पर इनका काम शुरू कर दिया जाएगा।
इनमें से नगरोटा बगवां में 150 कनाल भूमि वेलनेस सेंटर और इंटरनेशनल फाउंटेन पार्क के लिए चयनित की गई है। इसके लिए तमाम सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। इसके अलावा नगरोटा में ही शहर के सौंदर्यकरण सहित नारदा शारदा मंदिर व चौक चौराहों