CrimeHimachal PradeshShimla

देवभूमि शर्मसार शिमला में 80 साल के दादा ने 15 साल की पोती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी फरार; पुलिस कर रही है तलाश

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

हिमाचल में एक कलियुगी दादा ने अपनी ही 15 साल की पोती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। वहीं, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है जो अभी फरार चल रहा है। 
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू में एक नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप उसके दादा पर ही लगा है। आरोपी फिलहाल फरार है और पुलिस मामला दर्ज करके उसकी तलाश में जुटी है।
जानकारी के अनुसार एक गांव की 15 वर्षीय युवती के परिजनों ने चिड़गांव पुलिस थाना में शिकायत दी कि करीब पंद्रह दिन पहले वह अपने दादा को भोजन बनाने के लिए गई थी। इस दौरान दादा ने उसके साथ जबरन अवैध सबंध बनाए। उसको इसकी जानकारी किसी के साथ भी साझा नहीं करने को कहा।
पता चला है कि दादा अपने बेटों से अलग रह रहा था। बेटों की ओर दादा को खाना बनाने के लिए बच्ची को भेजा गया था। इस दौरान दादा ने बच्ची के साथ दुराचार किया है।