Himachal Pradesh

Crime News : बेटे ने गला दबा कर ली मां की जान, आरोपी ऊना से गिरफ्तार

Spread the love

कांगड़ा के बनखंडी के बांध में सनसनी वारदात, आरोपी ऊना से गिरफ्तार

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

बनखंडी के निकटम गांव बांध में दिल दहला देने वाली दर्दनाक वारदात सामने आई है। यहां एक बेटे ने अपनी ही मां का गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान मुन्नी देवी (65) निवासी बरेली के रूप में हुई है, जो लगभग 20 साल से यहां अपने बेटे और बहू के साथ रहती थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला गुरुवार रात दस बजे के करीब अपनी बेटी के पास ज्वालामुखी रोड आई हुई थी। नशे में धुत्त नेकपाल उसे वहां से अपने घर ले गया था, लेकिन शुक्रवार सुबह महिला अपने बिस्तर पर मृत पाई गई। इस वारदात का पता चलते ही डीएसपी देहरा अनिल कुमार के नेतृत्व में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छारबीन शुरू कर दी है। मृतका के गले पर अंगुलियों के निशान पाए गए है।

आरोपी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने पांच घंटे बाद सभी को ऊना से गिरफ्तार कर लिया है। बेटे ने मां को मौत के घाट क्यों उतारा यह कहना अभी जल्दबाजी होगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है । शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा भेजा गया है। डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी से भी पूछताछ की जाएगी। चार महीने पहले आरोपी नेकपाल की दो बेटियों की संदिग्ध मौत हो गई थी। उनकी मौत का रहस्य आज भी बरकरार है।