Himachal Pradesh

Classwise मॉडल प्रश्नपत्र बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड, तैयारी को मिलेगी मदद

Spread the love

बोर्ड परीक्षाओं में 16 अंकों के एमसीक्यू

कक्षावार मॉडल प्रश्नपत्र बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड, तैयारी को मिलेगी मदद

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

इस बार मार्च, 2025 में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं में 16 अंकों यानी 12 फीसदी प्रश्नमल्टीपल च्वाइस क्वेश्चन (एमसीक्यू) के पूछे जाएंगे। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने कक्षावार मॉडल प्रश्र पत्र बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट में अपलोड कर दिए हैं। बोर्ड की ओर से तीसरी, पांचवीं, आठवीं, नौवीं, दसवीं, जमा एक व जमा दो कक्षाओं के प्रश्रों को अध्ययन करने का छात्रों को मौका मिलेगा। मॉडल प्रश्र पत्रों की तर्ज पर ही फाइनल बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्रपत्र तैयार होंगे। इससे शिक्षकों को अध्ययन करवाने के साथ छात्रों को बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी करने में बड़ी मदद मिल पाएगी। शिक्षा बोर्ड की ओर से 32 नंबर के आसान और 20 नंबर के कठिन प्रश्न विद्यार्थियों से पूछे जाएंगे। इसके अलावा सामान्य स्तर के 28 नंबर के प्रश्न पूछे जाएंगे। इस दौरान प्रश्नपत्र के 40 फीसदी प्रश्न आसान, 35 फीसदी सामान्य और 25 फीसदी कठिन प्रश्न पूछे जाएंगे।

इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को उसी तर्ज पर मेहनत करके अंक मिल पाएंगे। वहीं, अधिक अंक प्राप्त न करने वाले छात्रों को भी पढ़ाई करके आसानी से पास माक्र्स प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी। नए पैटर्न के तहत सभी छात्रों को ध्यान में रखते हुए शिक्षा बोर्ड की ओर से प्रश्र पत्र तैयार किए जा रहे हैं। वहीं, फाइनल प्रश्र पत्रों की तर्ज पर सितंबर से ही शिक्षा बोर्ड की ओर से बेवसाइट से डाउनलोड लिंक में सभी कक्षाओं के मॉडल प्रश्र पत्र अपलोड कर दिए गए हैं। उधर, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डा. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि इस बार प्रश्र पत्र में 12 फीसदी एमसीक्यू टाइप के प्रश्र रहेंगे। नए पैटर्न के तहत इस बार प्रश्र पत्र बोर्ड परीक्षाओं में रहेगा, इसमें कैंपटेंसी बेस्ड प्रश्र शामिल किए गए हैं।

मार्च में नए पैटर्न से एग्जाम

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की ओर से पहली बार नए पैटर्न के तहत मार्च, 2025 की फाइनल परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत छात्रों को रटे-रटाए की बजाय उनकी कैंपटेंसी जानने के लिए प्रश्न पत्र तैयार किए गए हैं। इसके तहत ही स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से बोर्ड की दसवीं व जमा दो की परीक्षाओं के साथ जिन कक्षाओं के प्रश्नपत्र बोर्ड की ओर से तैयार किए जा रहे हैं, उनका स्तर भी पूरी तरह से बदल दिया गया है। एमसीक्यू के अधिकतर कक्षाओं के लिए 16-16 प्रश्नपत्र रखे गए हैं, जो कि एक-एक नंबर के होंगे। उक्त में छात्रों को हर प्रश्न के चार ऑप्शन दिए जाएंगे, उक्त में से ही सही आंसर का जबाव छात्रों को देना होगा।