Himachal Pradesh

ठियोग पेयजल घोटाले में एसडीओ, जेई और ठेकेदारों से सात घंटे पूछताछ

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

एसआईयू ने ठेकेदारों के बैंक खातों की भी डिटेल कब्जे में ली
टैंकर से किए पेयजल वितरण का रिकॉर्ड भी एसआईयू ने कब्जे में लिया

विजिलेंस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट ने ठियोग के पेयजल घोटाले में बुधवार मुख्यालय में तीन एसडीओ, पांच जेई और तीन ठेकेदारों से कई घंटे तक पूछताछ की। इन सबसे सुबह दस बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक लगभग साढ़े सात घंटे पूछताछ की गई। एसआईयू ने ठेकेदारों के बैंक खातों की भी डिटेल ले ली है। अब इनके खातों से हुई ट्रांजेक्शन देखी जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि ठेकेदारों के अकाउंट से किस किस के खातों में पैसा डाला गया है। बताया जा रहा है कि ठेकेदारों के खातों से अफसरों के साथ साथ कुछ नेताओं के बैंक खातों में ट्रांजेक्शन हुई है।
एएसपी विजिलेंस नरवीर राठौर ने बताया कि एसडीओ और जेई ने टैंकर से पेयजल वितरण का जो रिकॉर्ड तैयार किया था, उसे आज एसआईयू ने कब्जे में लिया है। इस मामले में विजिलेंस पेशेवर ढंग से हर पहलू पर जांच कर रही है। इसके बाद कल फिजिकल वैरिफिकेशन शुरू करेगी। जिन गाड़ियों से पानी सप्लाई किया गया, उनकी जांच होगी। फिजिकल वैरिफिकेशन पूरी होने के बाद विजिलेंस की एसआईयू डिजिटल वैरिफिकेशन करेगी, ताकि एक करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले में साक्ष्य जुटाए जा सके।