हिमाचल के चंबा जिले में एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां भरमौर में एक कार गहरी खाई में गिर गई है
विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे
इस भयानक हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए हैं। इस हादसे में एक दस दिन के मासूम ने अपने पिता को खो दिया है।
दस दिन के मासूम ने खोया पिता
बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुआ युवक अभी महज दस दिन पहले ही पिता बना था। युवक की मौत के बाद से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पति की मौत की खबर सुनने के बाद से पत्नी सदमे में है।मिली जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा सुनारा कुंडी रोड पर बीती देर रात को पेश आया है। युवक अपनी भतीजी को मेडिकल कॉलेज चंबा में भर्ती करवाने गया हुआ था। वहीं से रात को वापस घर लौटते वक्त भरमौर में सुनारा कुंडी रोड पर उससे कार बेकाबु होकर 400 मीटर गहरी खाई में गिर गई।
हादसा इतना भयानक था कि खाई में गिरते ही कार के परखच्चे उड़ गए। जबकि, कार ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अनु कुमार के रूप में हुई है- जो कि अंदरौंद गांव का रहने वाला था।
