Himachal Pradesh

बंद किए कार्यालयों को एक-एक कर खुलवाएंगे, त्रिलोक कपूर ने जनता में भरा जोश, भाजपा करेगी आंदोलन

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

चचियां में जनआक्रोश रैली में प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने जनता में भरा जोश, भाजपा करेगी आंदोलन
पालमपुर के चचियां में जनअक्रोश रैली के दौरान प्रदेश भाजपा के महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कांगड़ा की आवाज बनकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। उन्होंने कांग्रेस के दो साल के खिलाफ धोखा करार देते हुए पूर्व भाजपा सरकार का विकास जनता के सामने रखा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पूर्व भाजपा सरकार ने अथाह विकास करवाया है। भाजपा ने चचियां की 15 पंचायतों की मांग पर लोक निर्माण विभाग का उपकार्यालय खोला था। त्रिलोक कपूर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जहां-जहां कार्यालय बंद किए हंै, वहां भाजपा जनता के साथ आंदोलन करेगी। ताले अपने आप खुलने शुरू हो जाएंगे। बुटेल परिवार 40 साल से पालमपुर की जनता से छल की राजनीति कर रहे हैं।
कांग्रेस विधायक जनता से झूठ बोले रहे हैं कि पालमपुर में डीसी कार्यालय खोलेंगे, जो एक पटवारखाना तक न खोल पाए हो वह डीसी कार्यालय क्या खोल पाएंगे। सरकार ने जो नया भूमि एक्ट लागू किया है वे भी जनता से छलावा है। पूर्व सरकार ने यहां उपतहसील भी खोली थी और अस्थायी रूप से कानूनगो कार्यालय चचियां में नायब तहसील भवन की व्यवस्था की गई थी, लेकिन कांग्रेस ने इस पर भी ताला लगा दिया। सरकार किसानों से दो रुपए गोबर खरीदने, 100 रुपए किलो दूध खरीदने, पांच लाख बेरोजगारों को रोजगार देने का वादा कर खुद फंस गई है। सरकारी डिपुओं में तीन महीने बाद भी राशन जनता को नहीं मिल पाया है।
मैंने समझा जनता का दर्द
त्रिलोक कपूर ने कहा कि चचियां के किसानों की एक ही मांग थी कि बेसहारा पशुओं से उनकी फसलों को बर्बाद होने से बचाया जाए।