chambaHimachal Pradesh

चंबा:राजनगर-कंडार सड़क पर 200 मीटर खाई में गिरी कार, चालक की मौत

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

चम्बा जिला के अंतर्गत आते राजनगर-कंडार संपर्क मार्ग पर एक कार दुर्घटना में चालक की मौत हो गई। *मृतक की पहचान देवेंद्र कुमार (37) पुत्र ओम प्रकाश निवासी गांव सुंदार, डाकघर चंडी लडाेग व उपतहसील पुखरी के रूप में की गई है। देवेंद्र कुमार अपनी कार (एचपी 01सी-2719) लेकर रोजाना की तरह चम्बा से घर की तरफ जा रहा था। जैसे ही कार साल हमरोता नामक स्थान के पास पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 200 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। देर रात करीब 11 बजे हुई इस दुर्घटना के बारे में लोगों को पता नहीं चला।
जब सुबह लोग अपने कार्य से उस रास्ते से गुजरे तो उन्होंने कार को खाई में गिरा हुआ पाया। लोगों ने इस बारे में देवेंद्र के परिजनों के साथ पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से मृतक को खाई से निकालकर मेडिकल काॅलेज चम्बा पहुंचाया गया। रविवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।