Himachal Pradesh

केंद्रीय राज्य मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे 17 जनवरी को चंबा के एक दिवसीय प्रवास पर।

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

केंद्रीय राज्य मंत्री सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम, श्रम एवं रोजगार  भारत सरकार सुश्री शोभा करंदलाजे 17 जनवरी  को जिला चंबा के एक दिवसीय प्रवास पर आ रही है। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि सुश्री शोभा करंदलाजे 17 जनवरी को बाद दोपहर 1:00 बजे जिला मुख्यालय चंबा पहुंचेगी। केंद्रीय राज्य मंत्री चंबा में  1:30 बजे से  3:00 बजे तक  उपायुक्त चंबा व अन्य अधिकारियों के साथ एक बैठक करेंगी। इसके पश्चात  बाद दोपहर 3:00 बजे वह चंबा से अमृतसर (पंजाब) के लिए रवाना होंगी।