Himachal Pradesh

शिमला कुमारसेन में नेपाली मजदूर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

मजदूर को उसके साथी ने ही उतार दिया मौत के घाट
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर शुरू की कार्रवाई

शिमला के कुमारसैन थाना क्षेत्र के घुमाना गांव में नेपाली मजदूर की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मजदूर के ही साथी पर हत्या का आरोप लगा है और वह भी नेपाली मूल का है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके विरुद्ध धारा 103 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। हालांकि सामने आया है कि नशे की हालत में आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया है। मृतक और हत्यारा दोनों बागवान के सेब बगीचे में मजदूरी करते थे। दोनों एक ही कमरे में रह रहे थे। मृतक की पहचान नेपाली मूल के 30 वर्षीय अर्जुन के रूप में हुई है। वहीं आरोपी का नाम करण (37) है। जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में देव राज चौहान (49) निवासी गांव घुमाना ने बताया कि एक महीने पहले उनके चाचा के लडक़े बसंत लाल के माध्यम से उनकी मुलाकात दो नेपाली युवकों करण और अर्जुन से हुई थी। बातचीत के बाद दोनों युवकों को उन्होंने अपने बगीचे में काम करने के लिए बुला लिया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि 14 जनवरी की शाम वह अपने काम से मालंदी गांव गया था। लौटते समय अर्जुन ने उनसे बाजार में खर्च के लिए 500 रुपये मांगे जो उन्होंने दे दिए। शाम 6:45 बजे उन्होंने करण से फोन पर बात की तो करण ने बताया कि दोनों कैंप में मौजूद हैं
अगले दिन सुबह करीब साड़े सात बजे गांव के ललित ने देव राज को फोन कर बताया कि कैंप के पास खेत में एक नेपाली सो रहा है। जब वह वहां पहुंचे तो देखा कि अर्जुन का खून से सना शव कैंप के कमरे में पड़ा था। उसका चेहरा और सिर खून से लथपथ था। घटनास्थल पर करण नेपाली मौजूद नहीं था।